बुर्का पहनकर दुकान पर आई महिलाओ ने मिनटों में 15 किलो पीतल की परात पर कर दिया हाथ साफ,जब तीसरी आंख को खंगाला तो चोरी आयी पकड़ में

The women who came to the shop wearing burqa, destroyed 15 kg of brass plate within minutes, when the third eye was examined, the theft was caught.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रामनगर। यहां एक दुकान पर बुर्का पहन कर आई महिलाओ ने सारे शाम 15 किलो वजन की पीतल की परात  पर हाथ साफ कर दिया लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से महिलाओं की करतूत का पता चल गया।पुलिस ने एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

 

प्रतीक मित्तल की कसेरा लाइन में दुकान व गोदाम है। प्रतीक के मुताबिक मंगलवार को उनकी दुकान पर काला बुर्का पहनकर महिलाएं खरीदारी को आईं।
महिलाओं ने ग्राहक बनकर दुकान से 15 किलो पीतल की परात के कट्टे को बुर्के के अंदर छिपाकर रख लिया। इसके बाद वह अपने साथी बाइक संख्या यूपी 21सीएल 3010 के चालक के साथ सामान को बुर्के के भीतर छिपाकर ले गई। दुकानदार को काफी देर बाद चोरी की जानकारी हुई। कैमरे में महिला चोरी करते हुए देखी गई। प्रतीक की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद वह दोबारा बाजार में दिखी तो पुलिस को सूचना दी गई गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष; कार हटाने को लेकर पड़ोसी ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की सूचना केक आधार पर काले प्याजो थाना गलसईद मुरादाबाद उप्र. निवासी जराफत पुत्र लियाकत, आशमा पत्नी जरायफत, रोशन पत्नी नासिर को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार करते हुए आठ पीतल की परात व 13 स्टील की परात बरामद कराई। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त की गई बाइक को भी बरामद कर सीज कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली के एसएसआइ मनोज नयाल ने बताया कि आरोपित पहली बार रामनगर में पकड़े गए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गर्जिया मंदिर अपडेट: 30 मई तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित; टीले को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी