‘हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे.’ बॉयफ्रेंड की शादी पर भड़क उठीं प्रेमिकाएं, धरने पर बैठीं!

खबर शेयर करें -

एक युवक की शादी में उस काफी गहमागहमी मच गई, जब लड़कियों का एक पूरा समूह मैरिज हॉल के बाहर धरने पर बैठ गया।

लड़कियों ने युवक को अपना एक्स ब्यायफ्रेंड बताते हुए शादी तक रुकवाने की धमकी दी। उनका कहना था कि युवक ने उनसे शादी का वादा किया था लेकिन ऐन मौके पर मुकर गया और अब वो दूसरी लड़की से शादी रचा रहा है।

दरअसल, यह मामला चीन के युन्नान प्रांत का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियों को मैरिज हॉल के बाहर प्रर्दशन करते हुए दिखाया गया है। लड़कियों का ग्रुप बकायदा बैनर-पोस्टर लेकर विरोध कर रहा था। इतना ही नहीं उन्होंने युवक को बर्बाद कर देने की भी धमकी दी।

बता दें कि शादी में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। साउथ चाइना मार्निंग पोस्‍ट के मुताबिक, चेन (सरनेम) नाम के युवक की 6 फरवरी को शादी थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। तभी लड़कियों का एक ग्रुप आया और मैरिज हॉल के बाहर धरने पर बैठ गया, उनके हाथ में बैनर थे जिसमें लिखा था- हम चेन की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, यह शादी नहीं हो सकती। लड़कियों ने कहा कि अगर यह शादी हुई तो वो सबकुछ नष्ट कर देंगी।

धरनार प्रदर्शन देखकर काफी संख्‍या में लोग वहां पर जुट गए, दूल्हा और दुल्हन के पर‍िवार वाले भी हैरान रह गए, इसको लेकर चेन ने मीडिया को बताया कि इस घटना ने उसे बहुत शर्मिंदा किया है। पत्‍नी भी दूर हो गई, वह बात तक नहीं कर रही। चेन ने यह स्‍वीकार किया है कि उसकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड्स रही हैं, लेकिन उन सबको वह ना कह चुका था।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad