बेटे के लापता होने पर बदहवास हो गई मां, पुलिस ने जब उत्तराखंड के होटल में छापा मारा तो युवक कमरे में…

खबर शेयर करें -

तिलहर : नगर के मुहल्ला इमली निवासी रविंद्र ने शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि उनका पुत्र अमन 24 फरवरी को ढाई घाट गंगा स्नान की बात कहकर घर से गया था, लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया।

इस मामले में पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। लेकिन ट्रेस करने पर उसकी लोकेशन जब टनकपुर मिली तब उसके स्वजन के साथ जाकर वहां के एक होटल में छापा मारा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

युवक वहां एक युवती के साथ मिला। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर बरेली के आंवला निवासी युवती से प्यार हो गया था। इसलिए वह युवती के साथ यहां चला आया। युवती के स्वजन भी थाने पहुंचे, लेकिन वह युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। कोतवाल सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों के स्वजन समझाने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक शौक: बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें