7 महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भाग रही थी महिला, ऑन द स्पॉट मिल गई सजा

खबर शेयर करें -

शाहजहांपुर. सात महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार होकर अपना दूसरा घर बसाने जा रही थी, लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था और रास्ते में उसे मौत मिल गई. मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां हुए हादसे में एक बहू अपनी सात माह की दुधमुंही बच्ची को ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई. अपने प्रेमी संग बाइक से भाग रही बहू को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

मामला थाना अल्लाहगंज कस्बे का है.यहां गुरुवार की रात एक बहू नीरज अपने ससुराल में 7 माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर अपने प्रेमी आकाश के साथ फरार हो गई. बाइक से जब वह अपने प्रेमी के साथ जा रही थी. इसी दौरान थाना रोजा इलाके में एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, उसका प्रेमी आकाश घायल हो गया.

घायल आकाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस ने बहू नीरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रेमी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad