धामी सरकार में महिलाएं बनेंगी लखपति, 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य

खबर शेयर करें -

सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। आज हम आपको धामी सरकार की एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें सरकार महिलाओं को लखपति बनाएगी।

बता दें, इसी तरह की योजना सरकार ने शुरू करने की घोषणा की है, जिसका नाम मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना है।

जी हां, राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए इस योजना की घोषणा की गई है। जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से लखपति बनाया जाएगा। ताकि उनके जीवन में बदलाव लाया जा सके। साथ ही इस योजना के माध्यम से सन् दो हज़ार 25 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का उद्देश्य है। इस योजना के तहत महिलाओं को 5 लाख तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सुरेंद्र कुमार लोटनी सहित सात सभासदो को उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने पद और गोपीनीयता की शपथ दिलाई

बता दें, उत्तराखंड राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए लखपती योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें, मुख्यमंत्री लखपति योजना के तहत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सुरेंद्र कुमार लोटनी सहित सात सभासदो को उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने पद और गोपीनीयता की शपथ दिलाई

जानकारी के लिए बता दें इस योजना का फायदा लेने के लिए महिला राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इसके साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होनी चाहिए। वहीं इस योजना की शुरुआत नवंबर 2 हज़ार 22 में की गई थी। वहीं इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक विकास को गति दी जा रही है। बता दें इस योजना का फायदा लेने के लिए आपके पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए। इसके अलावा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सुरेंद्र कुमार लोटनी सहित सात सभासदो को उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने पद और गोपीनीयता की शपथ दिलाई

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें