
राजू अनेजा,काशीपुर।ओवरलोड डंपरों से हो रही लगातार मौतों के विरोध में काशीपुर का माहौल उस वक्त उबल पड़ा जब मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। मातम, आंसुओं और गुस्से के बीच नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी धरना स्थल पर पहुंचे और परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया।
धरना स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों से यशपाल आर्य ने तीखे लहजे में कहा—
“खड़े-खड़े बात नहीं होगी।
सामने आओ, जमीन पर बैठो।
मेरे सामने आंख नीचे रखकर बात करो।”
उनके इन शब्दों के साथ ही धरना स्थल पर सन्नाटा छा गया और प्रशासनिक अधिकारियों के पास जनता के सवालों का कोई ठोस जवाब नजर नहीं आया।
“क्या आप चाहते हैं कि यहां सब लोग मर जाएं?”
नेता प्रतिपक्ष ने ओवरलोड डंपरों को मौत की मशीनें करार देते हुए कहा—
“क्या आप लोग चाहते हैं कि यहां सब लोग मर जाएं?
पैसे के दम पर, पैसे के बल पर क्या किसी की जिंदगी बर्बाद कर दोगे?”
उन्होंने अफसरों से सीधा सवाल किया—
“एक हफ्ते में पांच मौतें हो चुकी हैं।
किसी का बाप गया, किसी का भाई, किसी का बेटा, किसी का पति।
क्या आप उन घरों में गए जिनकी वजह से ये मौतें हुईं?
जवाब दीजिए—जिम्मेदारी कौन लेगा?”
ओवरलोड डंपर बन चुके हैं ‘मौत की मशीनें’
यशपाल आर्य ने बताया कि बीते दो-तीन दिनों में ढकिया, कुंडेश्वरी, कुंडेश्वरा और ब्रह्मनगर क्षेत्रों में खनन वाहनों से पांच निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने कहा—
“ओवरलोड डंपरों से जिस रफ्तार से लोग मारे जा रहे हैं, उतनी मौतें अब युद्ध या प्राकृतिक आपदा में भी नहीं होतीं।
ये हादसे नहीं, सरकार और प्रशासन की लापरवाही से हो रही जनहत्याएं हैं।”
परिजनों के साथ धरना, इलाके में तनाव
मृतक के परिजन शव के साथ धरने पर डटे रहे और ओवरलोड डंपरों पर तत्काल रोक, दोषी चालक की गिरफ्तारी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। धरना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
चेतावनी—अब संघर्ष सड़क से सदन तक
नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि
ओवरलोड डंपरों पर तुरंत प्रतिबंध नहीं लगाया गया,
खनन वाहनों की कड़ी निगरानी नहीं की गई,
ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू नहीं किया गया,
और जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक कार्रवाई नहीं हुई,
तो जनता के साथ मिलकर सड़क से सदन तक बड़ा जनआंदोलन छेड़ा जाएगा।
यह केवल एक धरना नहीं,
यह प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ उठती जनता की आवाज़ है।
ताजा खबर
- प्रशासनिक अधिकारियों को यशपाल की खरी-खरी “जमीन पर बैठो, आंख नीचे रखकर बात करो
- सड़कों पर यमदूत, घरों में मातम—ओवरलोड वाहनों के खिलाफ मृतक परिवार संग धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने अधिकारियों को सुनाई खरी खरी
- उत्तराखंड क्रांति दल का विस्तार: मनीष नार्की चुने गए हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष; यूकेडी में नई ऊर्जा का संचार
- हे भगवान ! कुमाऊं में कोई हादसा न हो, —वेंटिलेटर पर है सुशीला तिवारी अस्पताल का न्यूरो सर्जरी विभाग, एक डॉक्टर का कार्यकाल खत्म, दूसरे ने थमाया इस्तीफा
- हल्द्वानी: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस की तस्करी; गौलापार का युवक ₹846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
- ‘पर्यटक’ बनकर कर रहे थे गांजे की तस्करी; 66 किलो मादक पदार्थ के साथ अंतरजनपदीय गिरोह दबोचा
- मिशन 2027: हरक सिंह रावत के ‘टिकट फॉर्मूले’ ने बढ़ाई हलचल; “सिफारिश नहीं, सिर्फ जीत की गारंटी” पर जोर
- महापौर ने कांवड़ियों को दी रोशनी की सौगात, अब आस्था के कदम अंधेरे में नहीं—उजाले में बढ़ेंगे
- मिशन 2027: भाजपा की ‘केसरिया धमक’; 12 विधानसभाओं के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
- फरवरी में ‘मई’ जैसी तपन: नैनीताल में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; अल-नीनो बढ़ाएगा आफत


