केवल 99 रुपये में Mivi के प्रीमियम इयरबड्स, यह मौका चूकना नहीं चाहेंगे आप

खबर शेयर करें -

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Mivi ने वियरेबल और ऑडियो सेगमेंट में कई दमदार प्रोडक्ट्स पेश किए हैं और इनकी लिस्ट में अब Mivi DuoPods i7 भी शामिल हो गया है। नए वायरलेस इयरबड्स को प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है और खास ऑफर के चलते इन्हें केवल 99 रुपये में खरीदने का मौका मिलने जा रहा है।

Mivi DuoPods i7 में ग्राहकों को 3D साउंड स्टेज फीचर का सपोर्ट दिया जाएगा, जिसके साथ इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। इसके अलावा इंस्ट्रमेंट सेपरेशन के साथ क्रिस्टल क्लियर ऑडियो और म्यूजिक सुना जा सकेगा। सामने आया है कि इन इयरबड्स में 13mm Hi-fidelity ड्राइवर यूनिट्स दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  LPG के नए नियम: अब 15 नहीं, 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹115 का बड़ा उछाल

बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा

कंपनी की मानें तो डीप और रिच बास के अलावा साउंड क्वॉलिटी के मामले में भी Mivi DuoPods i7 दमदार होंगे। इसके अलावा लॉसलेस ऑडियो के लिए इनमें AAC सपोर्ट भी मिलने वाला है। अन्य फीचर्स की लिस्ट में वाइड फ्रीक्वेंसी रेंज, लो नॉइस और सुपर लो डिस्टॉर्शन वगैरह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  LPG के नए नियम: अब 15 नहीं, 21 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर; कमर्शियल गैस की कीमतों में ₹115 का बड़ा उछाल

यूजर्स को बेहतरीन कॉलिंग अनुभव मिल सके, इसके लिए AI ENC टेक्नोलॉजी को इन इयरबड्स का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा जो बात इन बड्स को खास बनाती है, वह है इनका बेहद प्रीमियम डिजाइन और ट्रांसपैरेंट केस। पहली नजर में ही ये किसी को भी पसंद आ जाएंगे और इनके केस का ऊपरी हिस्सा ट्रांसपैरेंट रखा गया है।

केवल 99 रुपये में खरीदने का मौका

Mivi DuoPods i7 को Amazon से खरीदा जा सकेगा और इसकी पहली सेल 18 मार्च को होगी। इसका ओरिजनल प्राइस 4,999 रुपये बताया गया है लेकिन इसे 1,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर उतारा जाएगा। यही नहीं, पहले 100 ग्राहकों को ये इयरबड्स केवल 99 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।