‘आपका बेटा घर में है, मैं आपकी बहू हूं उसने मुझसे शादी की है’ घर पर आ धमकी युवती- इसके बाद जो हुआ…

खबर शेयर करें -

नूरपुर : स्वजन से छिपकर प्रेमी संग निकाह कर चुकी युवती अपनी ससुराल जा धमकी। युवक के स्वजन द्वारा घर में रखने से इंकार करने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। युवक उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर साथ ले गया।

कस्बा निवासी एक युवती ने प्रेम संबंधों के चलते अपने ही मोहल्ले के रहने बाले युवक से स्वजन से छिप कर शादी कर ली। युवक के स्वजन ने उसकी शादी दुसरी जगह तय कर अगले माह बारात की तैयारी शुरु कर दी थी। स्वजन से छिपकर शादी करने वाली युवती रविवार को युवक के घर जा कर बैठ गई तथा अपनी शादी होने की जानकारी दी, जिससे युवक के स्वजन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन

युवक के स्वजन द्वारा उसे बहू के रुप में घर में रखने से इंकार करने पर युवती ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस युवक एवं युवती को थाने ले आई। युगल ने शादी करने की बात स्वीकार की। युवक के स्वजन ने दोनों को घर रखने से इंकार कर दिया। स्वजन के नही मानने पर युवक युवती को अपने साथ ले गया। पुलिस ने किसी कार्यवाही से इंकार किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें