अंकिता मर्डर केस पर नेता ने लिखा- बाप ने भूखे बिल्लों के सामने कच्चा दूध छोड़ दिया, अब हुआ फरार

खबर शेयर करें -

अंकिता भंडारी मर्डर केस में एक आरएसएस नेता के लिए फेसबुक पोस्ट करना मुसीबत का कारण बन गया। दरअसल आरोप के मुताबिक उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता विपिन कर्णवाल ने अपनी फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट में मृतका अंकिता भंडारी की तुलना कच्चे दूध से की।

उनके इस बयान के बाद जब विवाद खड़ा हुआ तो पुलिस एक्शन में आई और कर्णवाल केस दर्ज के बाद से फरार है।

पोस्ट में क्या था:

विपिन कर्णवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, “मैं इसलिए किसी कैंडल मार्च या बाजार को बंद कराने नहीं गया, क्योंकि 19 साल की लड़की की जो पिता और भाई कमाई खाता हो, और वो लड़की सुनसान जंगल के एक ऐसे रिजॉर्ट में काम करती हो, जहां अय्याशी होती हो। सबसे बड़ा गुनहगार तो ऐसी लड़की का बाप ही है जो कच्चा दूध भूखे बिल्लों के सामने रख दिया।”

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टर की शर्मनाक करतूत; सिर के गहरे घाव पर टांकों की जगह लगा दी 'स्टेपलर' की पिन, वीडियो वायरल होने पर भड़का गुस्सा

इस विवादित पोस्ट को लेकर उत्तराखंड में आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने द टेलीग्राफ को बताया कि कर्णवाल पहले हरिद्वार के लिए विभाग प्रचार प्रमुख थे और उन्हें तीन महीने पहले उनके पद से हटा दिया गया था। फिलहाल उनके पास आज के समय में आरएसएस का कोई पद नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बहन के अंतिम दर्शन को निकला था भाई, पीछे से आग ने जला दी दोनों दुकानें; काशीपुर के व्यापारी पर टूटा दुखों का पहाड़

वहीं कर्णवाल की इस पोस्ट को लेकर ऋषिकेश निवासी जितेंद्र पाल पाठी ने शिकायत दर्ज करवाई है। हालांकि उनका कहना है कि कर्णवाल मौजूदा समय में भी हरिद्वार के लिए आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख के पद पर हैं। बता दें कि विपिन कर्णवाल की पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा रहा है। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में ले गए तीन आरोपित, बजरंग दल का हंगामा

उन्होंने कहा कि मेरी पोस्ट से अगर लोगों की भावानाएं आहत हुई हों, तो इसके लिए मुझे खेद है। मेरी पोस्ट को लोगों ने सही भावना से नहीं लिया, यह महसूस करने के बाद मैंने पोस्ट को तुरंत हटा दिया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad