उत्तराखंड : अस्पताल में शौचालय के फ्लश से निकली बच्चे की लाश, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

देहरादून: खबर देहरादून से है, जहां कोरोनेशन हॉस्पिटल के टॉयलेट के फ्लश टैंक में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजकीय कोरोनेशन जिला अस्पताल प्रदेश के सबसे व्यस्ततम अस्पतालों में से एक है। यहां एएनसी वॉर्ड के शौचालय में कुछ समय से तेज बदबू आ रही थी। तब सफाई कर्मचारी ने शौचालय का सिस्टन चेक किया, इस दौरान वहां जो दिखा, उसने सफाई कर्मचारी के होश उड़ा दिए। टॉयलेट सिस्टन में नवजात का शव पड़ा था। देखते ही देखते ये खबर पूरे अस्पताल में फैल गई। बाद में डालनवाला पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाली घटना: होटल में जुड़वां बच्चे की संदिग्ध मौत, सदमे में पिता ने रेलवे ट्रैक पर दी जान!

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा है। डालनवाला पुलिस ने बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में टॉयलेट के फ्लश टैंक में नवजात का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई। शव अज्ञात शिशु का है, जिसको शिनाख्त हेतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। शव की शिनाख्त के लिए जरूरी कार्यवाही की जा रही है। उधर अस्पताल के टॉयलेट के फ्लश टैंक में नवजात का शव मिलने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फ्लश टैंक में नवजात का शव रखने वाले की तलाश की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  भवाली हादसे का दर्दनाक अंत: चम्पावत के अमाऊं गांव में एक साथ उठीं चार अर्थियां; शारदा घाट पर चिता पर पंचतत्व में विलीन हुआ पूरा परिवार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के होटल में सनसनीखेज वारदात: बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला यूपी के युवक का शव; जांच में जुटी पुलिस