उत्तराखंड : टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराई, गंभीर चोट

खबर शेयर करें -

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत रुड़की में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पंत दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे थे तभी उनक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और काफी बुरी तरह से जल गई.ये हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ.

सूत्रों की मानें तो इस घटना में पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है.

यह भी पढ़ें 👉  दादी के सामने घर के आंगन से 10 वर्षीय रियांशु को खींचा, 200 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्घटना के बाद तुरंत1 08 की मदद से उपचार के लिए पन्त को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया. पंत की कार की जो तस्वीर सामने आई है उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक रहा होगा. पंत की चोट की स्थिति क्या है ये अभी साफ नहीं हैं लेकिन बताया जा रहा है कि वह गंभीर रूप से घायल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर रफ्तार का कहर: बेरीपड़ाव हादसे के बाद वीआईपी गेट रेलवे पुल के पास दर्दनाक हादसा, 4 दिन में 4 मौतों से दहशत

क्रिकेट से होंगे दूर

सूत्र के मुताबिक पंत का पैर फ्रैक्चर हो गया है. ऐसी स्थिति में वह लंबे समय तक क्रिकेट से दूर हो सकते हैं. हाल ही में उन्हें टीम इंडिया से भी बाहर कर दिया गया है. पंत को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी. खबरें आई थीं कि उनके घुटने में चोट थी और बीसीसीआई ने उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट करने को कहा है.अब इस हादसे के बाद पंत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. उनका जल्द वापसी करना मुश्किल होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी: 1 की मौत, 3 गंभीर घायल; वीकेंड की भीड़ के बीच हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad