एयर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

खबर शेयर करें -

लैंडिंग के वक्त रनवे पर पोल से टकराया Air India का विमान, फ्लाइट में मौजूद थे 63 यात्री के लिए इमेज नतीजे

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के गन्नावरम एयरपोर्ट पर शनिवार को एक  बड़ा हादसा होते- होते टल गया। दरअसल एक विमान ने लैंडिंग के बाद रनवे पर नियंत्रण खो दिया। खबरों की माने तो दोहा से गन्नावरम आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते वक्त रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान बिजली का एक पोल टूट गया। हादसे के वक्त विमान 63 यात्री सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा और पटेल का योगदान देश में अतुलनीय : अलका पाल

पायलट ने बरती सावधानी
रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पायलट ने पूरे सूझ-बूझ से काम लिया जिससे यह हादसा होने से बच गया। हवाई अड्डे के कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों को फौरन प्लेन से उतार दिया। कहा जा रहा है कि  लैंडिंग के बाद पायलट ने प्लेन को नियंत्रित करने के लिए उसे रनवे के किनारे की ओर मोड़ दिया।  हालांकि, दुर्घटना का कारण अभी ज्ञात नहीं है। माना जा रहा है लैंडिंग के दौरान प्लेन अचानक हिल गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अब काशीपुर को जलभराव से शीघ्र मिलेगी मुक्ति, महापौर बाली के 800 करोड़ के ड्रेनेज प्लान पर सी एम धामी ने लगाई मुहर

हादसे के समय यात्री घबरा गए। ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना किसी तकनीकी समस्या के कारण हुई है। इसकी जांच की जा रही है। प्लेन में बैठे 19 लोगों को गन्नवरम एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। जबकि बाकी लोगों तिरुचानुर के लिए उड़ान भरी। बाकी के लोगों के लिए अधिकारी वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं।