गर्लफ्रेंड का इंस्टाग्राम पर कुछ पुरुषों को फॉलो करना प्रेमी को नहीं आया पसंद तो की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

नागपुर में 22 साल के युवक ने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार बहस भी हुई. लेकिन जब उसकी गर्लफ्रेंड ने उन पुरुषों को अनफॉलो करने से इनकार कर दिया तो युवक ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई रोडवेज बस अड्डे का नाम बदलने की कवायद तेज: 'प्रहलाद नगरी' करने के लिए शासन ने जिलाधिकारी से मांगा आधिकारिक प्रस्ताव

सीताबुल्दी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था. उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीली दवा का सेवन किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रोहन के ऊपर काफी कर्जा भी था. वह उससे भी काफी डिप्रेशन में रह रहा था.

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई रोडवेज बस अड्डे का नाम बदलने की कवायद तेज: 'प्रहलाद नगरी' करने के लिए शासन ने जिलाधिकारी से मांगा आधिकारिक प्रस्ताव

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहरीली दवा खाई, तब वहां खड़े एक शख्स को उसने पूरी बात बताई. फिर कहा कि वह उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए. सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

उधर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवक की गर्लफ्रेंड और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल जांच जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई रोडवेज बस अड्डे का नाम बदलने की कवायद तेज: 'प्रहलाद नगरी' करने के लिए शासन ने जिलाधिकारी से मांगा आधिकारिक प्रस्ताव