भाजपा किसान मोर्चा के बिंदुखत्ता कार्यकारणी का विस्तार

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता भाजपा किसान मोर्चा का विस्तार

लालकुआं: भाजपा किसान मोर्चा के बिंदुखत्ता के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जग्गी ने जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमल मुनि व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी की संस्तुति पर कार्यकारणी का विस्तार किया। जिसमें कृपाल सिंह नेगी व प्रदीप नौटियाल को उपाध्यक्ष व गंगा सिंह मेहता को महामंत्री मनोनित किया गया है। जबकि परमानन्द देवराड़ी, राजेंद्र सिंह कार्की, संजय जोशी व कैलाश जोशी को मंत्री, चंदन सिंह दानू को मीडिया प्रभारी, अमर सिंह को सह मीडिया प्रभारी, मुकेश कुनियाल को सोशल मीडिया प्रभारी के साथ ही राहुल खत्री व त्रिलोक सुयाल को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वन नियुक्त पदाधिकारियों का क्षेत्र के स्वयंवर वैंकट हाल में स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा नेताओं ने कहा आज भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका विजन ही आम जनता का विकास करना है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाओं में भाजपा को जिताने के लिए अभी से कमर कसने की अपील की है। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाकर क्षेत्रवासियों का योजनाओं का लाभ दिलवाएं। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे संगठन हित में कार्य करने की अपील की है। इस मौके पर भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।