काशीपुर: तन्हाई ने ले ली महिला की जान: वर्षो से अकेले जिंदगी जी रही महिला का घर में सड़ा-गला शव मिला

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।काशीपुर की कृष्ण नगर कॉलोनी में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने समाज की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे से सेवानिवृत्त बाले राम की बेटी पार्वती (55) का सड़ा-गला शव उसी घर में मिला, जहां वह अकेले जिंदगी के दिन काट रही थी।

पड़ोसियों के अनुसार, पार्वती के दोनों भाई और पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं बचा था। अविवाहित पार्वती न किसी से मिलती-जुलती थीं, न ही बाहर ज्यादा निकलती थीं। उन्हें आखिरी बार करीब 10-15 दिन पहले देखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद

मंगलवार को जब पड़ोसियों को घर से तेज बदबू महसूस हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जब दरवाजा खोला गया तो भीतर ज़मीन पर पार्वती का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदाज़ा लगाया गया कि मौत को करीब 8 से 10 दिन हो चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के जंगलों में कोहराम: सुरई रेंज में 8 माह की टाइगर शावक और किलपुरा रेंज में नर हाथी का मिला शव; आपसी संघर्ष में मौत की आशंका