भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के लालकुआं मंडल महामंत्री बने प्रकाश कुमार

खबर शेयर करें -

लालकुआं : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने आज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश आर्य की संस्तुति एवं लालकुआं मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यकारिणी का विस्तार हुआ।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की संस्तुति एवं मार्गदर्शन के बाद एससी मोर्चा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने जारी की अपनी लिस्ट।
कार्यकारिणी के विस्तार में प्रमुखता लालकुआं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश कुमार को महामंत्री पद से नवाजा गया।


प्रकाश कुमार के महामंत्री पद पर मनोनीत होने के बाद मनोज कुमार मौर्या ने आशीष कुमार को उपाध्यक्ष एवं हिमांशु टम्टा अमित कुमार रवि कुमार मुकेश कुमार को मंत्री पद से नवाजा, इसी के साथ अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष लोकेश कुमार सागर और उमा पासवान को मीडिया प्रभारी एवं सुरेंद्र प्रसाद को सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।
सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का एक साथ संकल्प लेते हुए पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।
शपथ समारोह पूरा होने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रकाश कुमार जोकि महामंत्री पद से नवाजे गए अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए हर समय तन मन धन से उपलब्ध रहेंगे वह अपना हर एक पल समाज की सेवा के लिए देंगे।