रात में सो रहे वृद्ध की गोली मारकर हत्या
किच्छा: घर के पास सो रहे वृद्ध की अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार किच्छा के अजीतपुर निवासी गंगाराम राठौर आयु 59 वर्ष रविवार रात अपने घर के पास ही सो गया था। सुबह जब वह काफी देर तक घर नही आया तो उसका पुत्र वहा पहुंचा। लेकिन चारपाई पर गंगाराम मृत अवस्था में पड़ा था। उसके गर्दन से सटाकर गोली मारी गई थी। सूचना पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ सुरजीत कुमार,
पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुच गए। इस दौरान पता चला कि गंगाराम का मिट्टी के ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज करवाने को लेकर गांव के किसी व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गोलीकांड के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें