अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा हल्द्वानी – नैनीताल बाईपास, 32 किमी लंबी सड़क का चल रहा है काम

बसानी से पटवाडांगर तक की 32 किमी लंबी सड़क का चल रहा है काम

खबर शेयर करें -

पर्यटन नगरी होने की वजह से काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रुख करते हैं. पर्यटकों के ज्यादा संख्या में आने से हल्द्वानी से नैनीताल के यातायात पर काफी ज्यादा दबाव रहता है, हालांकि अब इस दबाव से राहत मिल सकती है.

हल्द्वानी से नैनीताल तक अब एक बाईपास तैयार किया जा रहा है, जिसका काम इस साल अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाइ केएस बिष्ट ने कमिश्नर को बताया कि इस सड़क पर पांच पुलों का निर्माण होना है. जिसमें से दो पुल बनकर तैैयार हो चुके हैं। 30 जून तक बाकी तीन पुलों का निर्माण हो जाएगा. इसके अलावा 32 किमी में से दस किमी सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा कर लिया गया है.

वहीं, कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि इस सड़क के बनने पर नैनीताल को यातायात के दबाव से निजात मिलने के साथ गांवों के लोग भी कनेक्टविटी से जुड़ेंगे. यात्रियों से लेकर सैलानियों के लिए भी सड़क फायदेमंद साबित होगी। इसके अलावा इस क्षेत्र में भी पर्यटन के जरिये रोजगार की संभावना बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मोटर मार्ग के बनने से जहां एक तरफ नैनीताल के यातायात में दबाव को कम किया जा सकेगा, तो वहीं दूसरी तरफ इससे सटे गांव भी मुख्य सड़क से जुड़ जाएंगे. इस मोटर मार्ग के बनने से पर्यटक भी यहां का रास्ता अपनाएंगे जिससे वाइल्डलाइफ, टूरिज्म और रोजगार भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad