अगले महीने होने वाली थी शादी, दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, अस्पताल पहुंचा दूल्हा

खबर शेयर करें -

शादी के लिए लड़का-लड़की यानी दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ उनके परिजन हजारों ख्वाइशें पालते हैं। उनके दिलों में कई तरह की हसरतें है। इस दिन के लिए लोग क्या क्या नहीं सोचते। लेकिन प्यार और बेवफाई में फर्क होता है। इसका एकबार फिर उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब एक लड़की ने शादी न करने के लिए अपने ही मंगेतर का गला ही काट दिया। गनीमत यह रही दुल्हे की जान बच गई और इसका इलाज चल रह है।

पूरा मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम का है। यहां एक दुल्हन ने शादी के लिए सब कुछ तय हो जाने के बाद अपने मंगेतर को सरप्राइज देने के लिए बुलाई और उसका गला काट दिया और मौके से फरार हो गई। लड़के का नाम रामु नायडू है। वह सीएसआईआर  (CSIR) में साइंस्टिस्ट के पद पर तैनात हैं।

पुलिस के मुताबिक रामू नायडू की पुष्पा नाम की एक लड़की से अगले महीने शादी होने वाली थी, लेकिन पुष्पा को यह शादी पसंद नहीं थी। उसने रामू को मंदिर के पास वाली एक पहाड़ी पर बुलाया। जब लड़के ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने कहा सरप्राइज है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

जब लड़का मंदिर के पास वाली पहाड़ी पर आया तो कुछ देर बात करने के बाद उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रामू नायडू गंभीर रूप से घायल हो गया। अपने होने वाले दुल्हे को तड़पता छोड़ पुष्पा मौके से फरार हो गई। बाद में रामू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लड़की का कोई आपराधिक बैकग्राउंड नहीं है लेकिन वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उसने लड़के को बुलाया और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-इजरायल साझेदारी: केवल दोस्ती नहीं, एक 'सर्वाइवल' की जरूरत, अमेरिका का आखिर इतना दुलारा क्यों है इजरायल..

साथ ही पुलिस का कहना है कि लड़की ने अपने पिता से इस शादी का विरोध किया था लेकिन पिता ने उसकी बात नहीं मानी। अंत में लड़की ने यह खौफनाक खेल खेला। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि लड़की का किसी अन्य लड़के से अफेयर है या नहीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामलों की जांच में जुटी है।