अगले 2 दिन कुमाऊं में जारी रहेगी बारिश, रविवार से खुलेगा मौसम
कुमाऊं मंडल मेंआगामी 48 घंटे बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर भारी वर्षा हो सकती है। नैनीताल व बागेश्वर जिलों में छह अगस्त को भी भारी वर्षा की संभावना रहेगी। सात अगस्त से वर्षा में मामूली कमी आने की संभावना है। फिलहाल तेज गर्मी से राहत जारी रहने की उम्मीद है।
नैनीताल में सामान्य से आधी वर्षा
मानसून आए दिन बरस रहा है, लेकिन वर्षा का आंकड़ा सामान्य वर्षा यानी दीर्घ अवधि के औसत से कम है। नैनीताल व चम्पावत जिले में सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। बागेश्वर में सामान्य से दो गुना अधिक वर्षा हो चुकी है।

चार अगस्त तक अल्मोड़ा में 336 मिमी, बागेश्वर में 1324 मिमी, चम्पावत में 361 मिमी, नैनीताल में 443 मिमी, पिथौरागढ़ में 753 मिमी, ऊधम सिंह नगर में 435 मिमी वर्षा हो चुकी है। उत्तराखंड में सामान्य से 10 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
हल्द्वानी में 30 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
नैनीताल जिले में रिमझिम वर्षा का दौर जारी है। गुरुवार को भी जिले के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। हल्द्वानी में 7.0 मिमी, चोरगलिया व भीमताल में 10.0 मिमी, नैनीताल में 5.5 मिमी, कालाढूंगी में 0.5 मिमी वर्षा हुई। वर्षा से तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 1.7 डिग्री कम होकर 29 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा।
आज का मौसम
कुमाऊं मंडल में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल छाए हैं। पिथौरागढ़ में रात में बारिश के बाद सुबह से बादल और कोहरा छाया है। चीन सीमा को जोड़ने वाल दो मार्ग और 15 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। वहीं नैनीताल में रात में बारिश, फिलहाल शहर कोहरे की आगोश में है। चम्पावत और अल्मोड़ा में बादल छाए हैं जबकि रुद्रपुर में बारिश हो रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

