अचूक तीर, सेंचुरी द्वारा बेघरों को छत देना सराहनीय लेकिन सरकार क्या कर रही है जनाब?

खबर शेयर करें -

लालकुआं: आपदा में सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रहार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा है कि सरकार बिंदुखत्ता में आपदा प्रभावितों के लिए सेंचुरी पेपर मिल के सहयोग से फ्रेबीकेटिड मकान बनवाने का काम कर रही है। जो कि सराहनीय है। जबकि सरकार को आपदा में बेघर हुए लोगों को पक्के मकान बनाकर देने चाहिए। सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच कर भाग रही है जबकि किसानों की कई एकड़ फसल भी नदी में समाई है। लेकिन सत्ता पक्ष के लोग सिर्फ आश्वासन देकर चले जा रहे हैं।
यह भी पढ़े 👉 हरक सिंह रावत ने कहा- हरीश भाई मुझे चोर, अपराधी कुछ भी बोल दें, मैं तो उनके चरणों में नत मस्तक हूं
इधर बिन्दुखत्ता कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कालोनी ने कहा कि विगत दिनों आयी भीषण आपदा में इंद्रानगर द्वितीय बिन्दुखत्ता के जो परिवार बेघर हो गए है। उन परिवार के लोगो के रहने के लिए सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन द्वारा उनके रहने के लिए जो फेब्रिकेडेड मकान बनाने का जो बीड़ा उठाया है। उसके लिए पेपर मिल प्रबंधन की ये पहल सराहनीय के साथ साथ धन्यवाद की पात्र है।
यह भी पढ़े 👉 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को पार्टी ने पंजाब प्रभारी के पद से हटाया
लेकिन डबल इंजन की सरकार के मंत्री व विधायक प्रभावित क्षेत्र में आकर सिर्फ फ़ोटो खिंचाकर चले जाते है और कोरे आश्वासन देते है वो एक पीडित परिवारों के साथ एक भद्दा मजाक है । जबकि राज्य सरकार मुख्यमंत्री कोष से उनको आर्थिक मदद के साथ साथ रहने को आवास योजना के तहत मकान बना कर दे सकती है। सरकार को इस भीषण आपदा में जिन किसानों की फसल चौपट हो गयी है उनको फ़ौरन फसल का मुवावजा देना चाहिए था। लेकिन सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ रही है। आपदा के तीन दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की कोई भी राहत की घोषणा नही करना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार