अज्ञात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपए की नकदी और सोने के जेवरो पर किया हाथ साफ

काशीपुर। रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि ग्राम बांसखेड़ा कला निवासी मौहम्मद उमर के घर मकान की छत से अज्ञात चोर घुस गये और उन्होंने घर में रखे सोने के गले के सैट, दो जोड़ी पाजेब, कुण्डल, टाप्स व 22 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिजनों के जागने पर उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान तितर बितर पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।वहीं, दूसरी घटना में चोर उसी गांव के रहने वाले युसूफ के यहां भी रात्रि में बैठक के रास्ते घुस गये और एक जोड़ी सोने के कुण्डल, दो जोड़ी पाजेब व पांच हजार रूपये की नकदी व अन्य सामान चुरा कर फरार हो गये। सुबह जागने पर उन्हें भी घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इधर एक ही रात में दो घरों में हुई चोरी से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

