अज्ञात चोरों ने नगर पालिका मार्केट में खरीदारी करने आए युवक की स्कूटी पर किया हाथ साफ
काशीपुर। नगर में एक बार फिर ऑटो लिफ्ट गैंग सक्रिय हो गया है
नगर पालिका मार्केट में खरीदारी करने आए युवक की स्कूटी पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया, स्कूटी स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देखकर पुलिस से स्कूटी ढूंढने की गुहार लगाई है।

काशीपुर कचनाल गाजी निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है, कि वह काशीपुर में नगर पालिका परिषद ग्राउंड में अपनी स्कूटी जिसका नंबर Uk18c-2437 को खड़ी करके दुकान से सामान लेने के लिए गया था जैसे ही वापस आकर देखा उसकी स्कूटी मौके पर नहीं थी काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई अता-पता नहीं लगा, निराश स्कूटी स्वामी ने घटना की सूचना कोतवाली में तहरीर के माध्यम से पुलिस को अवगत करा कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने आरोपी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

