अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ सख्त, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने संभाला मोर्चा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा काशीपुर बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाया गया मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉयल ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए बाजार क्षेत्र में नाली के आगे सड़क घेरकर बैठे व्यापारियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए तथा नाली के आगे रखें सामान जप्त किया।


बताते चलें कि विगत 1 सप्ताह से पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा लगातार शहर में मुनादी करवाकर व्यापारियों को बाजार में नालियों के आगे अतिक्रमण ना करने की हिदायत दी थी परंतु उसके बावजूद कई व्यापारियों द्वारा प्रशासन की चेतावनी को अनसुना कर सड़कों पर सामान रख व्यवधान पैदा किया जा रहा था जिस पर बुधवार को प्रशासन ने अपना सख्त रवैया अपनाते हुए कार्यवाही शुरू कर दी ।पुलिस व निगम प्रशासन ने आज मैन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण की जद में आई दुकान की पेड़ियां, बोर्ड व अन्य सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नायाब तहसीलदार भूवन चन्द्र आर्य, व एमएनए विवेक रॉय ने निगम प्रशासन तथा भारी पुलिस बल के साथ मैन बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकान के आगे नालियों से बाहर निकल रहे अतिक्रमण को बलपूर्वक हटवाया। इस दौरान निगम ने बोर्ड समेत अन्य अतिक्रमण को अपने कब्जे में ले लिया। अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर व्यापार मंडल पदाधिकारी भी पहंुच गये तथा उन्होंने प्रशासन से अवैध अतिक्रमण को ही हटाये जाने की मांग की। अतिक्रमण हटाने की सूचना पर व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया जबकि अधिकतर व्यापारियों ने पूर्व में ही अतिक्रमण को हटा दिया था। जबकि पुलिस प्रशासन द्वारा करीब सप्ताहभर पूर्व स्व. सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया व चीमा चौराहे से से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। वहीं व्यापारियों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटा लेने से निगम व पुलिस प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के नाम पर कुछ ही जगह अतिक्रमण मिला जिसे प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा भविष्य में अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने की भी बात कही। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पूनम पंत, एसएनए आलोक उनियाल, नायाब तहसीलदार भूवन चन्द्र आर्य, महानगर आयुक्त विवेक रॉय, एसपी चन्द्र मोहन सिंह, सीओ वीर सिंह, प्रभारी कोतवाल एसएसआई प्रदीप मिश्रा समेत कई चौकियों की पुलिस व उपनिरीक्षक मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नाली के बाहर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

प्रशासन द्वारा विगत दिनों से लगातार व्यापारियों को नाली के आगे सामान ना रखने की हिदायत दी जा रही है परंतु उसके बावजूद भी कई लोग नाली के आगे सामान रख सड़क पर व्यवधान पैदा कर रहे हैं प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अभय प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी काशीपुर

नाली के आगे पक्का निर्माण देख चढ़ा एमएनए का पारा

प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान बाजार में स्थित एक दुकान के आगे जब मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय की नजर पक्के निर्माण पर पड़ी तो उन्होंने स्वयं हथोड़ा उठाकर नाली के बाहर बनाए गए पक्के स्लैब को तोड़ दिया और उक्त व्यापारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में नाली के आगे कोई भी निर्माण किया गया तो कठोर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad