अधेड़ ने नाबालिग को अपने घर में खींच कर उसके साथ किया दुष्कर्म
राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर के अल्लीखां मोहल्ले में एक अधेड़ ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए मासूम बच्ची को अपने घर में खींच कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दरिंदगी की शिकार बनी बच्ची का मेडिकल कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।

नाबालिग पुत्री के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग पुत्री बृहस्पतिवार की शाम लगभग 4ः30 बजे मौहल्ले में ही रहने वाली अपनी फूफी के यहां जा रही थी। इस बीच रास्ते में मौहल्ला अल्लीखां निवासी नजाकत हाफिज पुत्र मौ. इस्माईल ने उसे अकेला पाकर अपने घर में खींच लिया। व्यक्ति का आरोप है कि नजाकत हाफिज ने बच्ची के साथ दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौहल्ले के लोग घर पर जमा हो गये। जिन्होंने बच्ची को आरोपी के चुंगुल से छुड़ाया। इस बीच आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। इस बीच दुष्कर्म का शिकार हुए बच्ची के परिजन भी पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बांसफोड़ान पुलिस चौकी प्रभारी गणेश भट्ट, एसआई बीना पपोला तथा कांस्टेबल कुशल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में तलाश की। इसके बाद पुलिस ने भाग रहे आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

