अनुबंधित बसों के संचालन को लेकर पैसों की मांग कर रहे सहायक महाप्रबंधक को विजिलेंस की टीम ने ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Vigilance team arrested the Assistant General Manager red handed while taking bribe of ₹ 9000, who was demanding money from the contracted bus operator.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा ,काशीपुर। प्रदेश की धामी सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत विजिलेंस की टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है विजिलेंस की टीम ने काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक को
अनुबंधित बसों के संचालक को लेकर ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

 

शिकायतकर्ता अनुमोदित बस के संचालक मनीष अग्रवाल के द्वारा मीडिया को बताया गया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक उनकी अनुबंधित बसों के रूटों के निर्धारण तथा सही समय पर चलाने के एवज में रिश्वत की मांग करते थे। जो रिश्वत नहीं देता था उसकी गाड़ियों को अनेक बहाने बनाकर की परिचालक नहीं है चालक नहीं है कहकर गाड़ियों को खड़ा कर देते थे। कभी परिचालक को रास्ते से ही वापस बुला लेते थे। मनीष अग्रवाल के मुताबिक उन्होंने प्रार्थना पत्र 31 जुलाई को दिया था जब सहायक महाप्रबंधक अनिल सैनी ने ज्यादा परेशान कर दिया था। परिचालक इस्लामुद्दीन के द्वारा जब प्रार्थना पत्र दिया गया था अनिल सैनी ने उनका प्रार्थना पत्र फाड़ दिया था। उन्होंने बताया कि आज ₹9000 की रिश्वत की मांग की गई थी इसके बाद विजिलेंस की टीम नाम की शिकायत पर सहायक महाप्रबंधक को रंगेहाथों पकड़ लिया। वही विजिलेंस सीओ हल्द्वानी अनिल मनराल ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक अनिल कुमार सैनी को ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रँगेहाथों गिरफ्तार किया गया है। यार ईश्वर शिकायतकर्ता की अनुमति अशोक को सही समय पर तथा सही रूटो पर चलाने के एवज में मांग रहे थे। सहायक महाप्रबंधक के घर की खाना तलाशी भी ली जा रही है तथा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में बड़ा वित्तीय स्कैम: बैंक की 77 करोड़ की बंधक संपत्ति फैक्ट्री से गायब; कोर्ट के आदेश पर कंपनी निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज