अफीम की तलाश में नशा तस्कर के घर गई पुलिस नशा तो नहीं मिला लेकिन कार से मिले 32 लाख नगत

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर जिले के जसपुर में पुलिस ने नशा तस्कर की कार से 32 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है. पुलिस को आरोपी के घर पर अफीम होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की तो वहां से अफीम तो नहीं मिली, लेकिन कार से 32 लाख, 68 हजार 500 रुपए बरामद हुए हैं.

पुलिस ने जब आरोपी से नकदी के बारे में जानकारी ली तो वो कोई सही जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार को भी सीज कर दिया है, जिसमें नकदी मिली थी. पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामविलास के पास अफीम है और इसकी इलाके में सप्लाई करने वाला है. रामविलास ने ये अफीम अपने घर में ही छिपा रखी है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

जसपुर कोतवाल वीर सिंह ने बताया कि उन्होंने तत्काल एक टीम का गठन किया और उसे छापेमारी के लिए आरोपी राम विलास के घर भोगपुर डैम में भेजा. पुलिस की टीम ने घर का तलाशी ली तो उन्हें अफीम तो नहीं मिली, लेकिन आरोपी की आई20 कार से 32 लाख, 68 हजार 500 रुपए जरूर बरामद हुए हैं. पुलिस ने जब आरोपी से पैसे के बारे में जानकारी मांगी तो वो कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया. आरोपी के पास गाड़ी के कोई कागजात भी नहीं थे. इसीलिए पुलिस ने गाड़ी को भी सीज कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत