अब खाली प्लॉट पर कूड़ा डालने वाले आएंगे कार्यवाही के दायरे में

नगर को साफ और स्वच्छ रखने की मुहिम का दिखने लगा असर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। नगर के कवि नगर स्थित क्षेत्रवासियों की शिकायत पर नगर निगम द्वारा खाली प्लाट पर पड़े कूड़े के ढेर को साफ करवा कर भविष्य में वहां पर कूड़ा डालने वाले पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

बताते चलें कि कवि नगर स्थित डॉक्टर सूद वाली गली के पास खाली पड़े प्लॉट पर कूड़ा डालने से संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ था जिसको लेकर क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय को उक्त समस्या से अवगत करवाया जिसके बाद मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के आदेश पर शीघ्र उक्त प्लाट पर सातवा सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया गया तथा भविष्य में वहां पर कूड़ा डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

इस दौरान उन्होंने नगर के सभी क्षेत्रवासियों से नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा है कि साफ सफाई होने के बाद वह सड़कों पर कूड़ा ना डालें तथा गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्रित कर प्रातः आने वाले पर्यावरण कर्मी को दें ।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से अपने घर आंगन के साथ साथ अपने गली मोहल्ले और नगर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad