अब गड़ीनेगीवासियो को विधुत कटौती से मिलेगी मुक्ति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला के प्रयासों से गढ़ीनेगी फीडर हुआ अलग

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, गड़ीनेगी। विगत कई माह से विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला ने ग्राम गढ़ीनेगी को अलग फीडर करवा कर उक्त समस्या का मिनटों में समाधान करवा दिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला द्वारा कराए गए इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है विद्युत कटौती जैसी ज्वलंत समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की


बताते चले कि गड़ीनेगी के ग्रामीण विगत कई माह से विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे इसको लेकर उन्होंने उक्त समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान सचिन बाठला प्रतिनिधि से गुहार लगाई थी जिसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग जसपुर से मिलकर ग्राम गढ़ीनेगी को अलग फीडर बनाने का आग्रह किया जिस पर कार्यवाही करते हुए ग्राम गढ़ी नेगी के अधिकांश भाग को अलग कर दिया गया अब फीडर अलग होने से ग्राम गढ़ी नेगी के अतिरिक्त किसी भी ग्राम में विद्युत आपूर्ति भंग होने पर ग्राम गढ़ी नेगी की विद्युत जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

वर्षो पुरानी मांग पूरी होने पर आज अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकरिया के कार्यालय में राजकुमार गुम्बर मंडल अध्यक्ष भाजपा, सचिन बाठला जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, रूपेश बाठला सांसद प्रतिनिधि, ग्राम के बुद्धिजीवी राहुल बाठला द्वारा सम्मान किया गया। इधर प्रमुख व्यापारी नेता एवं प्रधान अनुज सौरव बाठला ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सचिन बाठला एवं विद्युत अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad