अभी हाथो की मेहंदी भी उतरी नही थी और विवाहिता स्पा सेंटर में करती मिली गन्दा काम,पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मार विवाहिता सहित 10 लोगो को किया गिरफ्तार

The mehendi had not even come off and the married woman was found doing dirty work in the spa center. Police raided the spa center and arrested 10 people including the married woman.

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में लघु सचिवालय से चंद कदम दूरी पर देर रात पुलिस (Police Raid) ने एक स्पा सेंटर पर रेडकर डाली औऱ नवविवाहिता सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सपा सेंटर की आड़ में यहां पर गलत काम हो रहा है. कुछ लड़कियां ऐसी हैं, जिनकी मजबूरी का फायदा उठाकर स्पा सेंटर (Spa Center Raid) के मालिक उन्हें जबरन गलत काम करवा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच आरंभ कर दी है

यह भी पढ़ें 👉  मामा की शादी में पसरा मातम: सरयू नदी में नहाते समय डूबी 10 वर्षीय मासूम, पल भर में बदलीं खुशियां

 

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर लघु सचिवालय से पास कई स्पा सेंटर खोले गए हैं. पुलिस ने रेडकर कुछ लड़के-लड़कियों को डिटेन किया. देर रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. ऐसे में डीएसपी के नेतृत्व में जब पुलिस ने नेचुरल स्पा सेंटर पर रेड की तो यहां भी मामला हैरान कर देने वाला था. रिसेप्शन पर लड़कियों को बैठाया गया था और स्पा सेंटर के अंदर गलत काम चल रहा था.

पुलिस की रेड को देखते ही एक युवक तो छत से कूद कर भागने में कामयाब हो गया, जबकि सपा सेंटर के अंदर से पुलिस ने पांच लड़कियों और सात लड़कों को हिरासत में लिया. पांच लड़कियों में से एक नवविवाहिता को पुलिस ने हिरासत में लिया.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान

 

अहम बात है कि नवविवाहिता के हाथों से ना मेहंदी उतरी थी और ना ही उसके चूड़े का रंग फीका पड़ा था और 15 दिन शादी को हुए थे. आरोपी लड़कों में यूपी के सहारनपुर से पढ़ने आए कुछ छात्र भी शामिल हैं.  हुड्डा सेक्टर 17 थाना के एसएचओ थाना जसमेर गुलिया  ने मामले की पुष्टि की. उधर, पुलिस को दिए बयान में लड़कियों ने बताया कि उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर संचालक गंदा काम करवा रहा था. मसाज के नाम का दिखावा किया जाता है. बता दें कि पहले भी पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर रेड डाली थी.

यह भी पढ़ें 👉  अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”