अमानवीय घटना : चरित्र पर शक को लेकर पति ने सुई-धागे से सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट
मध्य प्रदेश में बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहां एक पति ने चरित्र पर शक होने को लेकर पत्नी को ऐसी सजा दे दी, जिसमें अमानवीयता की सारी हदें पार हो गई।दरअसल, पति ने पत्नी को सजा देने के लिए सुई-धागे से उसका प्राइवेट पार्ट सिल दिया।हालांकि, मामले का खुलासा होने पर अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, इस घटना के बाद भी पत्नी गिरफ्तारी का विरोध कर रही है।

सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र के रैला गांव निवासी 55 वर्षीय पति को अपनी 45 वर्षीय पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे पत्नी के गांव के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने की बात खटक रही थी। इसके चलते वह पत्नी से मारपीट भी करता था।शुक्रवार को इस बात को लेकर फिर से हुए विवाद के बाद उसने पत्नी से मारपीट की और बाद में सुई-धागे से उसके प्राइवेट पार्ट को सिल दिया।
सिंगरौली के सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने कहा, “आरोपी की पत्नी द्वारा मामले की सूचना देने के बाद आरोपी के खिलाफ क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।”हालांकि, अपने पति की क्रूरता के बावजूद पीड़िता ने पुलिस से उसके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करने की अपील की थी। उसने पुलिस से अनुरोध किया कि उसके पति को इस बात के लिए पाबंद किया जाए कि वह भविष्य में उससे मारपीट और क्रूरता नहीं करे।
सोनकर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस महिला को अस्पताल लेकर और उसके टांकों को काटा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर नजरें बनाए हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

