अमृत महोत्सव के अंतर्गत लाभार्थियों के मध्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाने के उद्देश्य से आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिये आवास के लाभार्थियों के मध्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई । इस दौरान नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब

यहां नगर निगम कैंपस में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिये आवास के लाभार्थियों के मध्य खेल प्रतियोगिता के दौरान महिला लाभार्थी बबली देवी पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी पक्का कोट पूर्वी वार्ड नं.37 नगर निगम काशीपुर विजयी रही। उन्हें विजेता की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान व आयोजन के माध्यम से नगर वासियों को सबके लिए आवास योजना में आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नगर आयुक्तत विवेक राय ने कहा
कि जिनके सर पर छत नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही आवास योजना का लाभ लेना चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार