अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े

खबर शेयर करें -

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आई है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सीएम केजरीवाल के घर पर हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए. इसके अलावा गेट पर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए गए हैं.

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया, ”बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की”. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ”बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई.”

दिल्ली विधानसभा में सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर दिए गए भाषण के खिलाफ बीजेपी आज विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बीजेपी युवा मोर्चा के करीब 40 से 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. अगर मुख्यमंत्री निवास की तरफ से कोई भी लिखित शिकायत दी जाएगी तो पुलिस लीगल एक्शन लेगी.

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

तेजस्वी सूर्या ही इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए और वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारी इन बैरिकेड को तोड़कर आगे निकल गए. वॉटर कैनन चलने के बाद कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  अंतिम सांस तक निभाई 'घातक' की भूमिका: साथी की जान बचाते हुए कैप्टन प्रशांत शहीद

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें