अल्मोड़ा की सड़कों पर दिखेंगे पिंक ई-रिक्शा, 18 महिलाएं चलाएंगी पिंक ई रिक्शा

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के तहत पिंक ई रिक्शा आवंटित कि गई। अल्मोड़ा जनपद में स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं इन पिंक ई रिक्शा का संचालन करेंगी। बीते रविवार को इन ई रिक्शा का सफल ट्रायल भी हो चुका है।

उत्तराखंड सरकार प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की योजना के तहत उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं के लिए पिंक ई रिक्शा का संचालन किया है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की महिला उद्यमिता को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे महिलाऐं भी अपने परिवार और समाज में अपना योगदान बढ़ा सकेंगी ।

यह भी पढ़ें 👉  7 फरवरी 2025 : ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर, जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल

10 पिंक ई रिक्शा आवंटित

उत्तराखंड में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोथान योजना) के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिसके चलते बीते रविवार को अल्मोड़ा जनपद में स्वयं सहायता समूह की 18 महिलाओं को 10 पिंक ई रिक्शा आवंटित किए गए। इसके अलावा समूह की महिलाओं को ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी पूर्व में दिया जा चुका है ताकि वो ई-रिक्शा का सुचारू रूप से संचालन कर सके। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बीते रविवार को हरी झंडी दिखाकर पिंक ई रिक्शा के ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : 17 साल की किशोरी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकली हुई लापता, छात्रा की तलाश शुरू

सफल रहा ट्रायल

पिंक ई रिक्शा का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया। डीएम आलोक कुमार पांडे ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि सरकार कि इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने व महिला सशक्तिकरण बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में पिंक ई रिक्शा का ट्रायल सफल रहा, इसके बाद इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय रूप से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े सुरेंद्र कुमार लोटनी सहित सात सभासदो को उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने पद और गोपीनीयता की शपथ दिलाई

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें