हल्द्वानी : 17 साल की किशोरी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकली हुई लापता, छात्रा की तलाश शुरू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 17 साल की किशोरी घर से स्कूल ड्रेस पहनकर निकली. जिसके बाद छात्रा स्कूल ही नहीं पहुंची. जब किशोरी की मां ने उसकी तलाश की तो पता चला कि छात्रा को एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है. फिलहाल, छात्रा की मां की तहरीर पर मुखानी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर

मुखानी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा 11 की छात्रा है. 5 फरवरी की सुबह 8:15 बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी. उसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी, लेकिन वह घर वापस नहीं आई. महिला ने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. बाद में उसे जानकारी मिली कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी की तलाश के साथ-साथ आरोपी की भी खोज शुरू कर दी है. मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी और छात्रा की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द दोनों को बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत
Ad