अल्मोड़ा : गुलदार का खौफ, जंगल में घास लेने गई महिला पर किया हमला

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: पर्वतीय जिलों में रह रहे लोग जंगली जानवरों के आंतक से परेशान हैं। डर इतना है कि महिलाएं जंगल जाने से डरने लगी हैं। गुलदार आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों को मारने लगे हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा का है। जहां सोमेश्वर के शैल गांव में जंगल में घास लेने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गनीमत ये रही कि मौके पर अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। जिनके शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते गुरुवार गांव की महिलाएं पिरूल के लिए बुगाड़ के जंगल में गई थीं। इस दौरान 25 वर्षीय नीमा भाकुनी पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। नीमा को गुलदार के चंगुल में फंसा देख दूसरी महिलाओं ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

शोरगुल होने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। बाद में घायल नीमा देवी को गांव लाया गया। घायल महिला के सिर, चेहरे और पीठ पर गुलदार के नाखून के निशान हैं, हालांकि खुशकिस्मती से महिला की जान बच गई। गुलदार के हमले के बाद ग्रामीण काफी दहशत में हैं। महिलाएं लकड़ी और चारा पत्ती लेने के लिए जंगल नहीं जा रहीं। बच्चे भी घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी वाले इलाके में गुलदार की धमक बनी हुई है। ग्रामीणों ने घायल महिला को वन विभाग से मुआवजा देने और गांव में पिंजरा लगाने की मांग की, ताकि क्षेत्रवासियों को गुलदार के आतंक से निजात मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें