अल्मोड़ा जेल से रंगदारी के खेल का खुलासा, कुख्यात गैंगस्टर कलीम चला रहा था गिरोह

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स व अल्मोड़ा पुलिस ने अल्मोड़ा जिला जेल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 1.30 लाख रुपये, तीन मोबाइल सेट व 60 ग्राम चरस बरामद किया है। पता चला है कि कोरोनाकाल में हरिद्वार जेल से अल्मोड़ा शिफ्ट किए गए फिरौती आदि के लिए कुख्यात गैंगस्टर कलीम जेल से गिरोह संचालित कर रहा था। वह जेल में बंद एक कैदी के स्वजनों से वह रंगदारी का दबाव बना रहा था। फिलहाल जेल में तैनात एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

उत्तराखंड में अपराधियों के संगठित गिरोह के नेटवर्क को तोडऩे के उद्देश्य से सोमवार की साम को अल्मोड़ा जेल में उत्तराखंड एसटीएफ, एसओजी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान कैदियों की बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान जेल से 1.30 लाख रुपये कैश, तीन मोबाइल सेट, चार सिम व 60 ग्राम चरस बरामद किया गया। पता चला है कि बरामद रुपये व मोबाइल आदि हरिद्वार के कुख्यात कलीम गैंग इस्तेमाल कर रहा था। खुलासा हुआ है कि गैंगस्टर कलीम अल्मोड़ा जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी के स्वजनों को वाट्सएप कॉल व वीडियो भेज रंगदारी का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

पुलिस ने कलीम के तीन शूटर समेत चार दबोचे 

उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से कलीम गैंग का साथ देने के लिए बिहार से पहुंचे दो शूटरों को मय असलाह गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा शूटर बहादराबाद के पास पकड़ा गया। रेेकी कर सूचना उपलध कराने व बदमाशों को शरण देने में मंगलौर से भी एक गैंगस्टर हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad