अल्मोड़ा में कार खाई में गिरने से ड्राइवर की मौत, बच्चे समेत दो लोग घायल

खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा: काफलीखाल-भनोली मोटर मार्ग पर पलौली के पास अल्टो कार 100 मीटर खाई में गिर गई. इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 साल के बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी को खाई से बाहर निकाला. घायलों को सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ड्राइवर पंकज सिंह को मृत घोषित किया. वहीं घायल किरन (20) को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

इसके अलावा कार सवार 12 साल के नंदन सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. थानाध्यक्ष दन्या गोविंद सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'