अल्मोड़ा में पत्नी के पड़ोसी के बेटे से नाजायज संबंध होने के शक में पति ने पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ाः ताकुला ब्लॉक के एक गांव के सिरफिरे युवक ने धारदार हथियार से अपने पड़ोसी व उसके परिवार पर हमला कर दिया. हमले में बुजुर्ग महिला और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को अल्मोड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड ताकुला के एक गांव के युवक ने सुबह करीब 7 बजे अपने पड़ोसी के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा. इससे पहले पड़ोसी कुछ कहता युवक ने पड़ोसी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान पड़ोसी युवक की मां और पत्नी बीच बचाव के लिए पहुंचीं तो सिरफिरे युवक ने उन पर भी हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

हमले में पड़ोसी युवक और उसकी बुजुर्ग मां गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि पत्नी को हल्की चोटें आई हैं. दोनों घायलों को पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) ताकुला लाया गया. जहां से मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

वहीं, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 व 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपनी पत्नी और पड़ोसी की बेटे के बीच नाजायज संबंध होने का शक था. जिसके चलते उसने पड़ोसी पर हमला किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad