अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 डंपर किए सीज

खबर शेयर करें -

रामनगर: तराई पश्चिमी वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीमों ने देर रात अवैध खनन के खिलाफ विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया. अभियान के तहत 5 वाहनों को पकड़ा है. साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर वाहनों को सीज किया गया है.

डीएफओ बलवंत सिंह साही ने बताया कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग की 6 टीमों ने कोसी नदी, बैलपड़ाव, बन्नाखेड़ा आदि क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया. अभियान के तहत बन्नाखेड़ा की गऊघाट में अवैध खनन में 2 डंपर और गुलजारपुर जुड़का में 3 डंपर पकड़े गए हैं.

उन्होंने बताया कि राघव स्टोन क्रशर में रात में कोसी नदी से अवैध खनन करते बैलगाड़ी को पकड़ा गया है. उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?