अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने तथा छेड़खानी करने पर युवक पर मुकदमा पंजीकृत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। पहले दोस्ती और बाद में दोस्ती का फायदा उठाकर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है।नगर की एक युवती ने अपने दोस्त पर दोस्ती के चलते उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर गलत काम करने की मंशा को लेकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काशीपुर निवासी एक युवक उसका दोस्त है। दोस्ती की आड़ में उसने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिये। जिस को दिखाकर वह उसके साथ गलत काम करना चाहता है। युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने उसकी बात नहीं मानी तो कल 23 फरवरी को उसने रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की और फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत