अश्लील वीडियो वायरल के डर से युवक ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा , काशीपुर। अश्लील वीडियो वायरल के डर से एक युवक ने अपनी फांसी पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सोमवार की सुबह गिन्नीखेड़ा के प्रधानपति ने पुलिस को हाईवे के किनारे बलविंदर सिंह की फैक्टरी के सामने झोंपड़ी में एक युवक का शव लटके होने की सूचना दी। पैगा चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव 24 से 48 घंटे पुराना बताया गया है। मौके से छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें फैक्टरी के दो अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। मृतक के भाई मौहम्मद कमरुल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि फैक्टरी प्रबंधन ने उसके भाई को बुरी तरह टार्चर किया। जिसकी वजह से उसे काशीपुर छोड़ना पड़ा। भाई का कहना है कि फिरोज की गुमशुदगी के बावजूद फैक्टरी प्रबंधन ने उसके खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमे के बाद भी फैक्टरी के अधिकारी उनके घर के चक्कर लगाते रहे और अंजाम भुगतने की धमकी देते रहे। धमकियों से डरकर उन्होंने 14 दिसंबर को एक लाख रुपये की रकम फैक्टरी के खाते में जमा करा दी। इसके बावजूद उन्हें धमकियां मिलती रहीं। वहीं सत्येंद्र एवं मनीष ने फिरोज का अप्राकृतिक कृत्य करते एक वीडियो भी बनाया था। उसके भाई ने यह भी बताया कि उपरोक्त सत्येंद्र एवं मनीष के द्वारा उसके भाई के साथ कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया गया और उपरोक्त लोगों ने उसकी वीडियो भी बना ली थी। जिसके जरिये वह उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरबिन्द शर्मा, सतेन्द्र, मनीष व सुनील भाकुनी के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा