आंचल डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए खुशखबरी, प्रोत्साहन राशि जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड आंचल डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है. उत्पादकों को पिछले डेढ़ साल से दुग्ध उत्पादन की प्रोत्साहन राशि नहीं मिली थी. शासन ने 22 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि जारी कर दिये हैं. शासन ने दुग्ध उत्पादकों को जल्द प्रोत्साहन राशि वितरण करने के निर्देश भी दिए हैं. ऐसे में प्रदेश के आंचल डेयरी से जुड़े करीब 54 हजार दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ मिलेगा.

अपर निदेशक पशुपालन विभाग संजय उपाध्याय ने बताया कि शासन ने सामान्य वर्ग के दुग्ध उत्पादकों के लिए 22 करोड़, जबकि एससी एसटी के दूध उत्पादकों के लिए दो करोड़ का बजट जारी किया है. उन्होंने बताया कि पूर्व में जून 2020 तक सभी उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि वितरण कर दिया गया था. शासन से 24 करोड़ का बजट मिलने से जून 2021 तक की बकाया प्रोत्साहन राशि वितरण कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

प्रोत्साहन राशि से प्रदेश के करीब 54,000 दुग्ध उत्पादकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. गौरतलब है कि आंचल डेयरी से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को दूध के दाम के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से ₹4 प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि दी जाती है. बीते करीब 15 महीनों से इनको प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी थी. ऐसे में शासन ने 12 महीनों की प्रोत्साहन राशि के करीब 24 करोड़ जारी कर दिये हैं.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'