आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी, 50 दिन के भीतर यह दूसरी मूल्यवृद्धि

खबर शेयर करें -

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं ने आंचल दूध एवं उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी 20 अक्तूबर से लागू होगी। इस बार दीपावली का त्योहार लोगों की जेब पर भारी पड़ने जा रहा है।

नैनीताल दुग्ध संघ की ओर से जो रेट अब निर्धारित किए हैं उनमें फुल क्रीम दूध अब 59 से बढ़ाकर 64 रुपये कर दिया गया है। स्टैंडर्ड दूध का एक लीटर वाला पैकेट अब 51 के बजाय 53 रुपये का हो जाएगा। स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर वाला पैकेट अब 27 रुपये का हो जाएगा। पहले यह पैकेट 26 रुपये का था। टोंड दूध 46 रुपये लीटर से बढ़ाकर अब 50 रुपये हो जाएगा। पहले यह पैकेट 47 रुपये का था। डबल टोंड दूध 44 रुपये से बढ़कर अब 48 रुपये का मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद


पहाड़ी गाय का दूध अब 50 के बजाय 52 रुपये लीटर मिलेगा। 200 ग्राम पनीर का पैकेट 70 के बजाय 75 रुपये का मिलेगा। एक किलो पनीर का पैकेट 340 के बजाय 370 रुपये का मिलेगा। पांच किलो फ्रेश पनीर 1340 रुपये से बढ़कर अब 1420 रुपये का मिलेगा। यह बढ़ोतरी 20 अक्तूबर से लागू होगी।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के मुताबिक प्रति लीटर दुग्ध प्रसंस्करण लागत अधिक होने पर दूध एवं दुग्ध पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

बता दें कि गत एक सितंबर को भी दुग्ध संघ ने दूध एवं दुग्ध पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी की गई थी जो 50 दिन के भीतर यह दूसरी मूल्यवृद्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad