आईपीएल पर चल रहा था सट्टा रुद्रपुर पुलिस ने रंगे हाथों एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर नौ लाख की नगदी बरामद की

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर ।आईपीएल शुरू होते ही क्षेत्र के सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं अभी तक गली मोहल्लों में चलने वाला सट्टा अब चलती कारों में संचालित किया जा रहा है जहां क्षेत्र के कई युवा टॉस से लेकर हर बॉल पर सट्टा लगा कर रोजाना हजारों रुपए दाव में लगा रहे हैं रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाते हुए एसयूवी कार में बैठ कर संचालित किये जा रहे लाखों के आईपीएल सट्टे का खुलासा करते हुए एक सट्टेबाज को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में उसके कब्जे से नौ लाख की नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा


सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक एसयूवी कार में आइपीएल में आनलाइन सटटा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम रामपुर बार्डर पर पहुंची और कार की घेराबंदी कर दी। इस दौरान कार में सवार एक युवक को दबोच लिया। कार में रखे 9 लाख रूपये की नकदी, चार मोबाइल, सटटा पर्ची बरामद की गयी। पुलिस ने सामान सहित कार को जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम रम्पुरा निवासी भुवनेश कुमार कोली बताया। पुलिस ने भुवनेश के खिलाफ जुआ अध्निियम के तहत केस दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि भुवनेश से पूछताछ की जा रही है। उसके साथ सट्टेबाजी में कौन लोग लिप्त थे उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर