आईपीएल पर सट्टा लगाते सट्टेबाज को रंगे हाथों दबोचा

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा।एसओजी और अल्मोड़ा पुलिस की टीम ने IPL में सट्टा लगाते एक सट्टेबाज़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सट्टा पर्ची व 1 लाख 64 हज़ार की नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस इन दिनों आईपीएल मैच शुरू होते ही सटोरियों पर भी नजर रख रही है। इस क्रम में एसओजी और कोतवाली अल्मोड़ा की टीम ने गस्त के दौरान कारखाना बाजार जामा मस्जिद के पीछे गली में नईम उद्दीन ( 32) पुत्र असगर अली निवासी हुसैनपुर, कामार कुंडू, थाना सिंगूर जिला हुगली पश्चिम बंगाल को कागज की सट्टे पर्ची व नगदी के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से – 1,64,200 की नकदी और एक मोबाइल भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी अल्मोड़ा ने ₹1000, डीआईजी कुमाऊं रेंज नैनीताल डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने 2500 ईनाम की घोषणा की। टीम में प्रभारी एसओजी नीरज भाकुनी, श्याम सिंह बोरा, दिनेश नगरकोटी एसओजी, दीपक खनका एसओजी, राजेंद्र भट्ट एसओजी,भूपेंद्र सिंह एसओजी, दिनेश धपोला कोतवाली अल्मोड़ा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया