आगामी 7 अक्टूबर से पिथौरागढ़ से पंतनगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: पंतनगर से पिथौरागढ़ के बीच 7 अक्टूबर से हेली सेवा शुरू हो सकती है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सांसद अनिल बलूनी के पत्र के जवाब में ये जानकारी दी है. वहीं पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने हेली सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्यतिरादित्य सिंधिया और सांसद अनिल बलूनी का शुक्रिया अदा किया है. चुफाल का कहना है कि पंतनगर के लिए हेली सेवा शुरू होने से सीमांत जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी एयरपोर्ट से देहरादून, पंतनगर और हिंडन के लिए शुरू की गई हवाई सेवा 20 मार्च 2020 से पूरी तरह बंद है. जिस कारण हवाई सेवा को लेकर लंबे समय से सवाल खड़े हो रहे थे. वहीं, अब इस एयरपोर्ट से पंतनगर के लिए हेली सर्विस शुरू करने की कवायद तेज हो गई है. सांसद अनिल बलूनी के पत्र के जवाब में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 7 अक्टूबर से पंतनगर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

केंद्रीय मंत्री ने पत्र में ये भी बताया है कि उड़ान योजना के तहत देहरादून-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-पंतनगर रूट का चयन हवाई जहाज के लिए किया गया है. जबकि, हेलीकॉप्टर सेवा के लिए पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर रूट का चयन किया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा के लिए पवनहंस लिमिटेड का चयन किया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन