आचार संहिता को देखते हुए काशीपुर पुलिस ने सूर्या बॉर्डर से 3 लाख रुपये के साथ युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: प्रदेश में चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. जिसके तहत पुलिस ने यूपी सीमा से लगे सूर्या चौकी बॉर्डर से 3 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते काशीपुर पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत पुलिस ने सूर्या बॉर्डर पर 3 लाख रुपये के साथ एक युवक को पकड़ा. चुनाव प्रचार के दौरान पैसा इधर से उधर करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने युवक से पैसे के बारे में पूछा तो उसके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था. आरोपी युवक मोनिश पुत्र इसरार अली निवासी किशनपुर गामड़ी ठाकुरद्वारा मुरादाबाद का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

एसपी काशीपुर चंद्रभान सिंह ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह पैसा बैंक से निकाला है, लेकिन बैंक के नियमों के मुताबिक इतनी रकम एक बार में नहीं निकाली जा सकती. लिहाजा, एफएसटी टीम को मौके पर बुलाकर रकम को सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम ऑफिस भिजवा दिया गया है. जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह रकम कहां ले जाई जा रही थी और किस लिए ले जाई जा रही थी.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें