आज इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, संकट मोचन हरेंगे हर परेशानी, पढ़ें राशिफल

खबर शेयर करें -

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। किसी कार्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान की आशंका है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप से आपको फायदा हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी के व्यवहार से मन अशांत हो सकता है। व्यापार में हानि हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा के लिए NDRF और ITBP की तैनाती, अमित शाह ने लिया उत्तराखंड के हालात का जायजा

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आप किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद खत्म होगा। शेयर मार्केट में निवेश मुनाफा देगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं। स्वास्थ्य कारणों से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन न करें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा के लिए NDRF और ITBP की तैनाती, अमित शाह ने लिया उत्तराखंड के हालात का जायजा

आज आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी परिचित को खोने का दुःख हो सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज नए कार्य की शुरुआत के लिए सही जानकारी पर निर्भर रहें। व्यापार में उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका कार्य पूरा होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आपके लिये प्यार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा के लिए NDRF और ITBP की तैनाती, अमित शाह ने लिया उत्तराखंड के हालात का जायजा

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज अपरिचित व्यक्ति की बातों पर ध्यान न दें, इससे व्यापार में पार्टनर पर झूठा आरोप लग सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपने पार्टनर के साथ सौम्य व्यवहार रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपके प्रयासरत कार्य बिगड़ सकते हैं। विरोधी वर्ग आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।