युवक ने आत्महत्या से पहले बीजेपी नेता पर लगाए गंभीर आरोप, पार्टी ने नेता को हटाया

खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी में जितेंद्र सिंह (32) नामक एक युवक ने अपनी कार में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद बीजेपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली को उनके पद से हटा दिया है।


 

वीडियो में 35 लाख रुपए हड़पने का आरोप

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

जितेंद्र सिंह ने आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में रोते हुए कहा कि हिमांशु चमोली ने उनसे जमीन के लिए 35 लाख रुपए हड़प लिए और मानसिक रूप से परेशान किया। उसने आरोप लगाया कि हिमांशु उसकी मौत के लिए जिम्मेदार है।


 

बीजेपी और पुलिस की कार्रवाई

 

वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

 

कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना

 

इस घटना पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि यह सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि बीजेपी की दबंग राजनीति का सबूत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी उत्तराखंड में लोकतंत्र को कमजोर करने का ठेका ले चुकी है और सत्ता के संरक्षण में गुंडागर्दी हो रही है। माहरा ने मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर जितेंद्र के परिवार को न्याय दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ad